₹25,000 के अंदर बेस्ट स्मार्टफोन्स – आपकी जरूरत के हिसाब से सही फोन चुनें!






दोस्तों, ₹25,000 की रेंज में ज़बरदस्त स्मार्टफोन्स आ गए हैं। हमने घंटों इस लिस्ट पर चर्चा की ताकि आपको सबसे बेहतरीन ऑप्शन दिए जा सकें। लेकिन हम ये नहीं कह सकते कि "ये 1st नंबर का फोन है, ये 2nd नंबर का" क्योंकि हर किसी की जरूरत अलग होती है। इसलिए, हम आपको यूस केस के हिसाब से बताएंगे कि अगर कैमरा चाहिए, तो ये फोन लें, अगर परफॉर्मेंस चाहिए, तो ये फोन सही रहेगा।
हमेशा याद रखें, 2-3 सबसे ज़रूरी फीचर्स आपके लिए परफेक्ट होने चाहिए, उसके बाद आप फोन खरीदने का फैसला लें।
तो चलिए, ₹25,000 के अंदर बेस्ट स्मार्टफोन्स देखते हैं!
1️⃣ अगर ड्यूरेबिलिटी (मजबूती) चाहिए – Redmi Note 14 Pro
अगर आपके घर में बच्चे हैं या फोन बार-बार गिरता है, तो Redmi Note 14 Pro बेस्ट ऑप्शन रहेगा।
✅ IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन
✅ Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन
✅ 5500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग
हालांकि, परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में ये फोन दूसरों से थोड़ा पीछे रह सकता है, लेकिन अगर मजबूती ज़रूरी है, तो यही फोन लें।
2️⃣ अगर परफॉर्मेंस (गेमिंग) चाहिए – POCO F6 & POCO X7 Pro
अगर आपको गेमिंग और परफॉर्मेंस चाहिए, तो ये दोनों फोन सबसे बेस्ट हैं।
✅ POCO X7 Pro:
Dimensity 8400 Ultra चिपसेट
1.6 मिलियन AnTuTu स्कोर
6550mAh बैटरी (लॉन्ग बैकअप)
✅ POCO F6:
Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट
1.4 मिलियन AnTuTu स्कोर
1.5K AMOLED डिस्प्ले (2400 निट्स ब्राइटनेस)
अगर बैटरी और मल्टीमीडिया चाहिए, तो POCO X7 Pro लीजिए। अगर परफॉर्मेंस और कैमरा थोड़ा बैलेंस चाहिए, तो POCO F6 बेस्ट रहेगा।
3️⃣ अगर कैमरा चाहिए – Realme 13 Pro+ & Realme GT 6
कैमरा के लिए ये दोनों फोन सबसे बढ़िया रहेंगे।
✅ Realme 13 Pro+:
50MP + 8MP + 50MP (Periscope Zoom)
32MP सेल्फी कैमरा
Leather Design, IP65 सर्टिफिकेशन