February 2025 में भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन (Updated)
1. iQOO Neo 10 Pro / Neo 10R
यह स्मार्टफोन निश्चित रूप से फरवरी 2025 में भारत में लॉन्च होगा। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिलेगा, जो इसे बेहद पावरफुल बनाएग
2. Realme GT Neo 7
इसे Realme GT 7 सीरीज का अपग्रेड माना जा रहा है। इस स्मार्टफोन में Dimensity 9200+ चिपसेट होगा और 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। इस डिवाइस की अनबॉक्सिंग हमने अपने यूट्यूब चैनल पर की थी, जिसे आप जाकर देख सकते हैं।
3. iPhone 16e
यह iPhone 16 सीरीज का सबसे किफायती वेरिएंट होगा। फरवरी में इसके बारे में बड़ी घोषणा हो सकती है। इसमें Apple A18 प्रोसेसर, सिंगल कैमरा और अलग-अलग रंगों के विकल्प देखने को मिलेंगे।
4. OnePlus Open 2 या Oppo Find N5
दुनिया के सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन में से एक, ये दोनों फोन फरवरी में लॉन्च हो सकते हैं। OnePlus और Oppo में से कौन-सा पहले आता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
5. Nothing Phone (3)
Nothing Phone 3 को कंपनी ने पहले ही टीज़ कर दिया है। इसमें से एक वेरिएंट में Snapdragon 7s Gen 3 और दूसरे में Snapdragon 8 Gen 3 Elite चिपसेट हो सकता है।
6. Xiaomi 15 Series
Xiaomi की 15 सीरीज भी फरवरी 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस सीरीज में Xiaomi 15, Xiaomi 15 Pro, और Xiaomi 15 Ultra जैसे वेरिएंट हो सकते हैं। इन डिवाइसों में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 2K AMOLED डिस्प्ले और 120W फास्ट चार्जिंग जैसी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कैमरा सेटअप में भी नए सुधार होंगे, खासकर 15 Ultra मॉडल में।
अब इनमें से आप किस स्मार्टफोन का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं?